जीवनशैलीस्वास्थ्य

गर्मियों में पियें लौकी का जूस और पाएं स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं से फायदा

लौकी एक बहुत ही हैल्दी सब्जी है। कई लोग लौकी को नजरअंदाज करते हैं, लेकिन इसके कई फायदे हैं। अगर आपको लौकी की सब्जी नहीं अच्छी लगती है। तो इसका जूस बना कर पीजिये, आपको जरूर पसंद आएगा।

इसमें पानी की मात्रा भरपूर होती है, इसलिए गर्मियों के दिनों में लौकी का जूस ज्यादा पिया जाता है।लौकी का जूस अगर आप सुबह सबसे पहले खाली पेट पीते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद सिद्ध होगा। लौकी का जूस बनाते समय आप एक बार लौकी को चख कर चेक कर लें कि लौकी कड़वी तो नहीं अगर लौकी कड़वी हो तो इसका जूस न बनाये।

इस जूस के कई फायदे हैं जैसे यह जूस आपके शरीर को शुद्ध करने के लिए बेहतरीन डिटॉक्स का काम करता है। वजन कम करने में भी यह जूस बहुत उत्तम है। यह उच्च रक्तचाप को कम करता है और आपके दिल को स्वस्थ रखता है।लौकी का रस आपकी त्वचा के रंग में भी सुधार करता है जिससे आपकी त्वचा चमकती दमकती दिखाई देती है।

लौकी का जूस बनाने की सामग्री

250 ग्राम लौकी

पानी आधा कप

धनिया की पत्ती 2 चम्मच

जीरा पाउडर ½ चम्मच

4 करी पत्ता

काला नमक ¼ चम्मच

निम्बू का रस 1 चम्मच

सबसे पहले हम लौकी का जूस बनाने की तैयारी करेंगे। इसके लिए लौकी को छील लेंगे और इसे छोटे छोटे आधा इंच के टुकड़ो में काट लेंगे. धनिया की पत्ती को भी बारीक टुकड़ो में काट लेंगे. अब एक मिक्सी में लौकी, धनिया पत्ती, करी पत्ता, जीरा पाउडर, और आधा कप पानी डालकर 1 मिनट तक पीस लेंगे, जिससे सारी सामग्री खूब अच्छे से मिल जाए।

अब इसे गिलास में डालेंगे और ऊपर से निम्बू का रस और काला नमक छिड़क कर सर्व करेंगे। इस पर ice cube डालकर भी आप सर्व कर सकते हैं। आप चाहे तो इसे पुदीना की पत्ती से सजाकर भी सर्व कर सकते हैं। ध्यान रखें कि जिस लौकी का आप चुनाव जूस बनाने के लिए कर रहे हैं वह ताजी होनी चाहिए। आप चाहें तो लौकी के स्वाद की भी जांच कर सकते हैं। अगर चखने पर यह कड़वी लगे तो इसका जूस नहीं बनाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button