जंगलों और वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए ड्रोन से होगी निगरानी

इंदौर : वनमंडल इंदौर अब जंगलों होने वाले अतिक्रमण और अवैध कटाई सहित वन्यप्राणियों की सुरक्षा लिए वन विभाग अब इंदौर, महू, मानपुर, चोरल के जंगलों और शिकारियों पर हाईटेक ड्रोन के जरिये नजर रखेगा। इन्दौर वन विभाग जल्दी ही ड्रोन स्क्वाड की स्थापना करने जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
इंदौर डीएफओ लाल सुधाकर सिंह ने बताया कि वनमंडल इंदौर में भी ड्रोन स्क्वाड द्वारा वन क्षेत्रों में अतिक्रमण, अवैध कटाई और वन्यप्राणियों की सुरक्षा के अलावा वन सम्बन्धित अपराधों पर लगातार निगरानी रखने के लिए ड्रोन स्क्वाड की स्थापना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ड्रोन स्क्वाड में हाईटेक ड्रोन तकनीक इंजीनियर पहले वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को यह बताएंगे कि हाईटेक ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करते हुए वन विभाग जंगलों और वन संपदा की निगरानी और सुरक्षा कैसे कर सकता है। हालांकि ड्रोन स्क्वाड की शुरुआत में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की टीम में ड्रोन ऑपरेटर मौजूद रहेगा।
हाईइटेक ड्रोन स्क्वाड की स्थापना के मामले में धार वनमंडल इंदौर से न सिर्फ आगे निकल चुका है, बल्कि उसने जंगल और वन्यप्राणियों के संरक्षण और सुरक्षा के लिए ड्रोन की हवाई उड़ानों की शुरुआत भी कर दी है। उनके ड्रोन स्क्वाड में 1 डिप्टी रेंजर, 2 वनरक्षक, 1 ड्रोन ऑपरेटर तथा 1 चौकीदार कार्यरत है।



