अन्तर्राष्ट्रीय

दुबई एक्सपो 2020: भारत ने दिखाया आध्यात्म के साथ अंतरिक्ष की झलक, UAE करेगा $75 अरब निवेश

दुबई: दुबई एक्सपो का रंगारंग आगाज हो चुका है और दुबई में भारत ने विश्व का सबसे बड़ा पैवेलियन बनाया है, जहां भारतीय संस्कृति की छटा उकेरी गई है। भारत के पवेलियन में भारत के उभरते क्षेत्रों, मंत्रालयों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जा रहा है, जबकि गुजरात सरकार के मॉडल भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।

भारत के पवेलियन में भारतीय संस्कृति के साथ साथ भारतीय टेक्नोलॉजी, भारतीय उद्योगों का भी मंचन किया जा रहा है। एक्सपो में कैसा है भारत का मंच जैसे ही आप दुबई एक्सपो 2020 में भारत के मंडप में प्रवेश करते हैं, आप अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर और अबू धाबी में निर्माणाधीन हिंदू मंदिर के मॉडल देख सकते हैं, जो दुबई में इस तरह का पहला मंदिर है।

अपनी आध्यात्मिक विरासत के प्रदर्शन के साथ ही उसके बगल में अंतरिक्ष ओडिसी में भारत की प्रगति को प्रदर्शित करने वाला बूथ है। भारत के पैवेलियन में दो अलग-अलग मंजिलों पर भारत के उभरते क्षेत्रों, मंत्रालयों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली जानकारियों की प्रदर्शनी लगाई गई है। एक मंजिल देश की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाली विशाल एलसीडी स्क्रीन के साथ भारत की कला, नृत्य और संस्कृति को समर्पित है। हालांकि, उद्योग मंडप में कुछ मुट्ठी भर कंपनियां ही नए ग्राहकों से जुड़ने और व्यापार के नए अवसरों का पता लगाने के लिए भाग ले रही हैं।

Related Articles

Back to top button