उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

यूपी विधानसभा : राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष का हंगामा..राज्यपाल गो बैक” के नारे लगाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र के पहले ही दिन विपक्ष का हंगामा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया। विपक्षी विधायकों ने “राज्यपाल गो बैक” के नारे लगाएं।

इससे पहले उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए 22 फरवरी को सदन में बजट प्रस्तुत होगा। बजट पर दोनों सदनों में चर्चा होने के बाद इसे पारित किया जाएगा। अभी सत्र की कार्यवाही 20 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक निर्धारित की गई है। अगर कोई तीथि महत्वपूर्ण लगती है तो हम शनिवार को भी चर्चा करने के बारे में सोचेंगे। हम इसे एक अच्छी बहस का मंच बनाए।

आपको बता दे की इससे पहले उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन सपा के विधायकों ने जमकर हंगामा किया है। पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया गया। विधानसभा के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ सपा ने विरोध प्रदर्शन किया। शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सपा विधायक धरने पर बैठ गए हैं। विधानसभा मार्शल ने मीडिया को हटने के लिए कहा है।

Related Articles

Back to top button