अन्तर्राष्ट्रीय

इंडोनेशिया में लगातार दूसरे दिन भी आया भूकंप, अबतक 162 की मौत, 700 से अधिक घायल, रेस्क्यू जारी

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया (Indonesia) के मुख्य द्वीप जावा में शक्तिशाली भूकंप (powerful earthquake) में अबतक 162 लोगों की मौत हो चुकी है और 700 से अधिक घायल है। मंगलवार (Tuesday) को भी भूकंप के झटके आए। रेस्क्यू अभियान चल रहा है। इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप में 160 से अधिक लोगों की मौत हो गई। 5.6 तीव्रता के भूकंप का केंद्र जकार्ता से लगभग 75 किमी (45 मील) दक्षिण-पूर्व में पहाड़ी पश्चिम जावा में सियानजुर शहर के पास था।

सोलोमन द्वीप में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बताया जा रहा है कि भूकंप द्वीप के दक्षिण-पूर्व में मलंगो में आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7 मापी गई। भूकंप के झटके 33.00 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप की गहराई जमीन में 13.6 किलोमीटर थी। इससे पहले इंडोनेशिया में पश्चिमी जावा प्रांत में भूकंप आया था। जिसमें 162 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हो गए । बचावकर्मी भूकंप के बाद के झटकों के बीच मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

बता दें कि राजधानी जकार्ता से लगभग 75 किमी (45 मील) दक्षिण-पूर्व में पहाड़ी पश्चिम जावा में सियानजुर शहर के पास 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इस क्षेत्र में 2.5 मिलियन से अधिक लोग रहते हैं। यह के एक अधिकारी ने कहा कि कम से कम 700 लोगों का इलाज चल रहा है। इमारतों में फंसने के कारण ज्यादातर को फ्रैक्चर हुआ है। बचावकर्मी भूकंप के बाद के झटकों के बीच मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button