जीवनशैलीस्वास्थ्य

खाली पेट लहसुन खाने से होता हैं सबसे ज्‍यादा फायदा, ये हैं कारण

नई दिल्ली। भारत में हर घर की किचन में ‘लहसुन’ सब्जी रखने की जगह में मिल ही जायेगा। लहसुन का इस्तेमाल आमतौर पर खाने में तड़का लगाने या ग्रेवी बनाने के लिए करते हैं। ये लहसुन सब्जी में एक अलग ही जान डाल देता हैं। हम कह सकते हैं कि लहसुन एक जड़ी बूटी है जो भोजन को स्‍वादिष्‍ट बनाने वाले मसाले के रूप में इस्‍तेमाल की जाती है। पर क्या आप जानते हैं सब्जी के अलावा भी लहसुन में काफी सारे गुण हैं जो हमारे जीवन के लिए फायदेमंद हैं।लहसुन में ऐसे गुणकारी तत्‍व मौजूद होते हैं जो आपको कई बीमारियों से दूर रखते हैं।

लहसुन कई प्रकार की बीमारियों को रोकने और इलाज में काफी कारगर होता है। इसकी गंध बहुत ही तेज और स्वाद तीखा होता है। लहसुन में एलियम नामक एंटीबायोटिक होता है जो बहुत से रोगों के बचाव में लाभप्रद है। नियमित लहसुन खाने से ब्लडप्रेशर कम या ज्यादा होने की बीमारी नहीं होती। एसिडिटी की समस्‍या में इसका प्रयोग बहुत ही लाभदायक होता है। कई अध्‍ययनों से यह बात सामने आई है कि खाली पेट लहसुन का सेवन करने से इसकी शक्ति और भी बढ़ जाती है और यह बेहद मजबूत प्राकृतिक एंटीबायोटिक बन जाता है।

लहसुन एक वंडर फूड है। आयुर्वेद में तो लहसुन को औषधी माना गया है। हालांकि आपको किसी न किसी रूप में लहसुन को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। लेकिन सुबह-सवेरे खाली पेट लहसुन खाने से आपको सबसे ज्‍यादा फायदा होगा। यहां पर हम आपको इन्‍हीं फायदों के बारे में बता रहे हैं: खाली पेट लहसुन खाने के ये हैं बड़े फायदे- -आपको यह जानकर हैरानी होगी कि लहसुन टेंशन को भगाने में भी मददगार है। कई बार हमारे पेट के अंदर ऐसे एसिड बनते हैं जिससे हमें घबराहट होने लगती है। लहसुन इस एसिड को बनने से रोकता है। लहसुन खाने से सिर दर्द और हाइपर टेंशन में काफी आराम मिलता है।

-कई लोगों ने पाया कि लहसुन उच्‍च रक्‍तचाप के लक्षणों से वास्‍तव में आराम पहुंचाता है। यह न केवल रक्‍त परिसंचरण को नियंत्रित करता है बल्कि विभिन्न प्रकार की हृदय संबंधी समस्याओं से भी बचाता है और इसके आपके लीवर और ब्‍लैडर के सभी कार्य भी ठीक से होते हैं।

-लहसुन पेट की समस्‍याओं जैसे डायरिया के इलाज के लिए कारगर होता है। साथ ही यह तंत्रिका की समस्‍याओं के लिए भी अद्भुत उपाय है, लेकिन तब जब लहसुन का सेवन खाली पेट किया जाये।

-लहसुन पेट की समस्याओं के उपचार में वास्तव में बहुत प्रभावी है – यह अच्‍छे पाचन और भूख को बढ़ाने में मदद करता है।

-लहसुन दुनिया के हर हिस्से में अपने स्वास्थ्य लाभ के लिए लोकप्रिय है। इसी मुख्‍य कारण से वर्षों से लोग इसे एक औषधि के रूप में जानते हैं।

-लहसुन में एंटीबैक्‍टीरियल और दर्द निवारक गुण मौजूद होते हैं। अगर आपके दांत में दर्द है तो लहसुन की एक कली पीसकर दर्द वाली जगह पर लगा दें। कुछ ही देर में आपको दांत दर्द से आराम मिल जाएगा। यही नहीं खाली पेट लहसुन कासेवन करने से नसों में झनझनाहट से भी आराम मिलता है।

-लहसुन सांस से सम्बंधित बीमारियों की रोकथाम में भी सहायक है। सर्दी-जुकाम, खांसी, अस्‍थमा, निमोनिया, ब्रोंकाइटिस और के इलाज में प्राकृतिक दवा की तरह काम करता है।

Related Articles

Back to top button