पंजाब

पंजाब के बच्चों की अंग्रेजी भाषा और संचार हुनर को निखारने के लिए शिक्षा मंत्री ने उठाया यह कदम

चंडीगढ़ : पंजाब के बच्चों की अंग्रेजी भाषा और संचार हुनर को और निखारने के मद्देनजर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने यहां महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एक और नवीन कोर्स शुरू किया। बैंस ने इस कार्य के लिए अमरीकी दूतावास का सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया और शिरकत करने वालों को इस मौके का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के बच्चों को मानक शिक्षा प्रदान करने के लिए हर संभव यत्न कर रही है। अपने वक्तव्य में एस.सी.ई.आर.टी. पंजाब के डायरैक्टर डा. मनिन्दर सरकारिया ने देश के विकास में अध्यापक की अहम भूमिका संबंधी बताया।

जिक्रयोग्य है कि दो अमरीकी इंग्लिश ट्रेनर 40 अंग्रेजी भाषा के अध्यापकों के साथ 17 से 29 अप्रैल (दो हफ्ते) तक चलने वाले ‘टीचिंग इंग्लिश टू अडोलैसैंटस’ विशेष प्रोग्राम में सहयोग करेंगे। यह कोर्स एक अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेट प्रोग्राम का दूसरा पड़ाव है, जिसको यू.एस.ए. के पब्लिक अफेयर सैक्शन, नई दिल्ली में स्थित दूतावास द्वारा फंड किया जाता है और टी.ई.एस.ओ.एल. इंटरनैशनल एसोसिएशन की तरफ से लागू किया गया है, जोकि विश्व में अंग्रेजी भाषा के अध्यापकों की सबसे बड़ी संस्था है। इस अवसर पर अमरीकी दूतावास के क्षेत्रीय अंग्रेजी भाषा अधिकारी रूथ गोडे ने विशेष तौर पर अपने विचार पेश किए और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button