उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

उन्नाव आ रहे आठ श्रमिकों की सड़क हादसे में मौत, 55 घायल

प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ (राघवेन्द्र प्रताप सिंह): गुरूवार तडके मध्यप्रदेश जिले के गुना जिला मुख्यालय के पास बायपास मार्ग पर बस और ट्रक की आमने—सामने जोरदार टक्कर के कारण आठ श्रमिकों की मौत हो गयी और 55 घायल हो गए। ये श्रमिक उत्तर प्रदेश निवासी हैं, जो महाराष्ट्र से अपने गृहराज्य उत्तर प्रदेश वापस लौट रहे थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तड़के हुयी इस दुर्घटना में ट्रक मेंं सवार श्रमिकों की मौत हो गयी। घायलों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।

सूत्राें ने जानकारी दी कि यह हादसा केंट थाना क्षेत्र में तड़के लगभग तीन बजे हुआ जब श्रमिकों को उनके गृहजनपद ले जा रहे ट्रक की सामने से आ रही बस से टक्कर हो गयी। बताया जा रहा है कि ट्रक महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की तरफ जा रहा था। जबकि बस पूरी तरह खाली थी और ग्वालियर से अहमदाबाद जा रही थी। प्रारंभिक पड़ताल में हादसे के लिए बसचालक को जिम्मेदार बताया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

कंटेनर में ठूंस-ठूंस कर भरे थे श्रमिक

आपको बता देें कि जो कंटेनर दुर्घटना ग्रस्त हुआ उसमें 60 से ज्यादा मजदूर भरे थे। घर लौटने की मजबूरी में ये लोग इसमें ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। कंटेनर के अंदर दम घोंटू जैसा माहौल था। जैसे ही टक्कर हुई तुरंत ही कंटेनर का ड्राइवर भाग खड़ा हुआ। जानकारी के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सात श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। एक ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। बाकी घायलों में से कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सभी को गुना ज़िला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

मृतकों की पहचान इब्राहीम, अजीत, अर्जुन, वसीम, रमेश और सुधीर के रूप में हुयी है। दो अन्य की पहचान तत्काल नहीं की जा सकी। घायलों का इलाज कराया जा रहा है और जिला प्रशासन ने उत्तरप्रदेश सरकार से भी संपर्क किया है

मुख्यमंत्री योगी ने व्यक्त किया शोक

मुख्यमंत्री ने ट्विट के माध्याम से कहा कि गुना (मध्यप्रदेश) में उत्तर प्रदेश के प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु की सूचना से आहत हूँ, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। मध्य प्रदेश सरकार से समन्वय स्थापित कर पार्थिव शरीर दिवंगतों के परिजनों तक पहुंचाने व घायलों के उपचार के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button