राज्य

इंजीनियर का शर्मनाक कारनामा! बुर्का पहनकर लेडीज टॉयलेट में घुसा, वीडियो बनाने के जुर्म में हुआ गिरफ्तार

केरल: कई बार कुछ ऐसी घटनाएं सामने आती है, जिसके बारे में हम कभी सोच भी नहीं सकते। कुछ ऐसी ही होश उड़ा देने वाली खबर केरल के कोच्चि से आई है। दरअसल यहां पर हुआ यह कि बुर्का पहना युवक लेडीज वॉशरूम में घुस गया और फिर इतना ही नहीं बल्कि चुपके से महिलाओं के वीडियो बनाने लगा। मॉल सिक्योरिटी स्टाफ की नजर जैसे ही उस पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। आइए यहां जानते है क्या है पूरा माजरा…

मॉल में बुर्का पहन पहुंचा शख्स
मिली जानकारी के बाद अब आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस घटना को लेकर सामने आया है कि आरोपी रोबोटिक्स इंजीनियर है और प्राइवेट कंपनी में काम करता है। दरअसल, यह चौंकाने वाली घटना 15 अगस्त की शाम कोच्चि के मशहूर मॉल की है, जो अब हर किसी के लिए चर्चा का विषय बन गया है।

घुसा लेडीज टॉयलेट के अंदर
दरअसल अभिमन्यू नाम का 23 साल का शख्स बुर्का पहनकर मॉल में दाखिल हुआ। ऐसे में वह बुर्के में होने के कारण उसे कोई पहचान नहीं सका। इस घटना के बारे में आगे बताया गया है कि वह महिला वॉशरूम के पास पहुंचा और फिर उसने अपना मोबाइल एक बॉक्स में रखकर वॉशरूम के गेट के पास रख दिया। उसके बाद जो हुआ उससे हंगामा मच गया।

संदिग्ध हरकतों पर नजर
इस पुरे मामले में मॉल सिक्योरिटी स्टाफ की नजर अभिमन्यु की संदिग्ध हरकतों पर बनी हुई थी। फिर शक होने पर उसे पकड़ लिया गया। मॉल का सिक्योरिटी स्टाफ ने अभिमन्यु को अपनी हिरासत में लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में अब पुलिस को उसके पास से बुर्का और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

आरोपी अब रिमांड पर
इस पूरी घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (सी) (ताक-झांक), 419 (प्रतिरूपण) और आईटी अधिनियम की धारा 66ई के तहत मामला दर्ज किया गया है। ऐसे में अब उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के बारे में जानकारी निकाली जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि क्या वह पहले भी इस तरह की गतिविधियों शामिल रहा है। मामले में कार्रवाई जारी है। फ़िलहाल मॉल में हुई इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button