राज्यस्पोर्ट्स

टोक्यो में हुई भारतीय प्लेयर्स के पहले जत्थे की एंट्री

स्पोर्ट्स डेस्क : टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय दल का 88 सदस्यीय पहले दल की रविवार को टोक्यो में एंट्री हो गयी. 23 जुलाई से खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए अभी भारत के आठ खेलों तीरंदाजी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हॉकी, जूडो, जिम्नास्टिक, तैराकी और भारोत्तोलन के प्लेयर, सहयोगी स्टाफ और अधिकारी नयी दिल्ली से विशेष विमान से जापान की राजधानी पहुंचे.

पहला जत्थे में 88 मेंबर्स में 54 प्लेयर्स हैं. भारतीय प्लेयर्स का हवाई अड्डे पर कुरोबे शहर के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया. उनके हाथों में बैनर थे जिन पर लिखा था, कुरोबे भारतीय प्लेयर्स का समर्थन करता है. #चीयर्स4इंडिया. हॉकी में पुरुष और महिला हॉकी टीमें शामिल हैं. ये किसी एक खेल में भारत का बड़ा दल है.

ये भी पढ़े : टोक्यो के लिए निकला भारतीय एथलीटों का पहला दल, दिल्ली में हुई विदाई

Related Articles

Back to top button