टॉप न्यूज़

अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस पर समुद्र तट सफाई अभियान’ में शामिल होंगे पर्यावरण मंत्री

नई दिल्ली (दस्तक ब्यूरो ) : आज अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस के अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव मुंबई के जुहू बीच पर समुद्र तट सफाई अभियान में शामिल होंगे। यह सफाई अभियान पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और राज्य सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। समुद्र तट सफाई अभियान समस्‍त तटीय राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 100 से भी अधिक समुद्र तटों पर चलाया जाएगा।

आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस हर साल सितंबर माह के तीसरे शनिवार को मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य लोगों को समुद्र तटों की सफाई के लिए प्रेरित करना, दुनिया के महासागरों एवं जलमार्गों के संरक्षण एवं सुरक्षा के विशेष महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसके साथ ही समुद्री कचरे की समस्‍या का समाधान करना है।

भारत के पर्यावरण मंत्रालय ने विश्व पर्यावरण दिवस 2018 पर ‘प्लास्टिक को हराओ’ थीम के साथ समुद्र तट सफाई अभियान चलाया था और #IamSavingMyBeach अभियान की शुरुआत की थी। वर्ष 2018 से ही मंत्रालय समस्‍त तटीय राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों के सहयोग से नियमित रूप से सभी तटीय राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में समुद्र तट सफाई अभियान का आयोजन करता आ रहा है।

Related Articles

Back to top button