स्पोर्ट्स

आज भी रवि शास्त्री के पास नहीं है धोनी का फोन नंबर, पूर्व हेड कोच ने खुद बताई इसकी खास वजह

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के साथ खास बातचीत के दौरान विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के बारे में बात की। इस दौरान शास्त्री ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की। शास्त्री ने इसके पीछे की खास वजह भी बताई कि क्यों आजतक उनके पास धोनी का फोन नंबर नहीं है और उन्होंने कभी मांगा भी नहीं है। शास्त्री ने यहां तक कहा कि धोनी से बेहतर क्रिकेटर उन्होंने देखा ही नहीं है, उन्होंने सचिन तेंदुलकर का भी जिक्र किया, लेकिन बताया क्यों धोनी सबसे अलग क्रिकेटर हैं।

अख्तर के साथ बातचीत के दौरान शास्त्री ने कहा, ‘धोनी अनरियल खिलाड़ी थे। मैंने आजतक उनके जैसा इंसान नहीं देखा। मैंने कई खिलाड़ियों को खेलते देखा है, यहां तक सचिन तेंदुलकर को भी देखा है, जिनका टेम्परामेंट शानदार रहा है, लेकिन उनको भी गुस्सा आ जाता था कभी-कभी। मैंने धोनी जैसे किसी को आजतक नहीं देखा। धोनी को पता ही नहीं है कि गुस्सा कैसे होते हैं।’ शास्त्री ने आगे कहा, ‘जीरो बनाओ, 100 बनाओ, वर्ल्ड कप उठाओ या पहले राउंड में बाहर हो जाओ, कुछ फर्क नहीं। आजतक मेरे पास उनका नंबर नहीं है और मैंने कभी उनका नंबर मांगा भी नहीं है। क्योंकि पता है उसके साथ है ही नहीं फोन और अगर आपको उनसे बातचीत करनी है, तो आपको पता है कि कैसे उनसे बात करनी है।’

Related Articles

Back to top button