अपराधउत्तर प्रदेशलखनऊ

दो ट्रकों में आमने-सामने की भिड़ंत, एक की दर्दनाक मौत, दो गम्भीर

भिड़ंत

पीजीआई : मोहनलाल गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहनलालगंज बनी मार्ग पर शुक्रवार की सुबह दो ट्रकों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए।

इस घटना में दोनों ट्रकों में सवार 4 लोग घायल हो गए, जिसमें एक ट्रक चालक की ट्रक मे फस कर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं अन्य घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को सीएचसी अस्पताल भेजा। जहां पर सभी का प्राथमिक उपचार कर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक को नींद आना कारण बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button