पंजाब
किसानों ने किया ऐलान, अगर आप भी आज ट्रेन में करने जा रहे हैं सफर तो हो जाएं सावधान!
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2023/04/2023_4image_10_43_090811582train-ll.jpg)
नई दिल्ली: संयुक्त किसान मोर्चा केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रही है। किसानों ने ऐलान किया है कि पंजाब भर में आज 18 जगहों पर रेलों का चक्का जाम करेंगे। यह मोर्चा आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक खोला जाएगा। किसान मोर्चा गत दिनों आम जनता के लिए पहले ही ऐलान कर दिया था कि अगर 18 अप्रैल को ट्रेन में सफर करना है तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा जिसके चलते आम जनता ट्रेन में सफर न करें।
बता दें कि वेल्यू कट को लेकर किसानों द्वारा मोर्चा लगाया जा रहा है। किसानों ने केंद्र के खिलाफ योग्य मुआवजा नहीं दिए जाने के इल्जाम लगाए हैं। किसानों ने कहा कि उन्हें प्रति एकड़ के हिसाब से उन्हें मुआवजा दिया जाए। अगर फसल 100 प्रतिशत खराब है तो 50 हजार रुपए, अगर 50 प्रतिशत खराब है तो 25 हजार रुपए मुआवजा दिया जाए।