अपराध

फतेहपुर: बस अनियंत्रित होकर खंती में गिरी, 10 से ज्यादा लोग घायल

फतेहपुर: बस अनियंत्रित होकर खंती में गिरी, 10 से ज्यादा लोग घायल
फतेहपुर: बस अनियंत्रित होकर खंती में गिरी, 10 से ज्यादा लोग घायल

फतेहपुर जिले में चांदपुर थाना क्षेत्र के मदरी गांव के पास यात्रियों को लेकर जा रही प्राइवेट बस बुधवार करीब 10 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है।

घायल कानपुर नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। फतेहपुर से बस जहानाबाद जा रही थी। बस जैसे ही मदरी के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिसमें लक्ष्मी (50) पुत्र स्वर्गीय सुरेश निवासी सुनार गली पुखराया कानपुर देहात, बछराज सिंह (63) पुत्र शिव गोविंद सिंह निवासी भिकनीपुर थाना चांदपुर, सावित्री (45) पत्नी छोटेलाल निवासी वेदा घाटमपुर कानपुर नगर, प्रशांत (2) पुत्र रमेश निवासी वेदा घाटमपुर कानपुर नगर गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाकी लोग मामूली रूप से जख्मी हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मौके पर पहुंची और फंसे घायलों को बाहर निकाला। एसओ डीडी सिंह ने बताया सभी घायलों की हालत ठीक है।

https://youtu.be/fxoWxL1d0ZQ

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button