मध्य प्रदेशराज्य

पति और ननद की तानाकशी से तंग आकर दी महिला ने जान

भोपाल : श्यामला हिल्स इलाके में रहने वाली विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने पति और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेज दिया गया गया है। मृतका के मायके वालों ने बतयानों में बताया था कि मृतका का पति बेटा पैदा नहीं होने से उससे नाराज रहता था। दूसरी शादी करने की धमकी देता था। उसे प्रताडि़त करता था। मृतका की ननद भी उसे प्रताडि़त करती थी। जिससे तंग आकर महिला ने जान दी थी। पुलिस के अनुसार 36 वर्षीय शबाना बैग पत्नी वाहिद बैग मूलत: श्योपुरी की रहने वाली थी। उसकी शादी ग्वालियर के रहने वाले वाहिद बैग से वर्ष 2004 में हुई थी। दोनों की दो बेटियां हैं, बड़ी बेटी 16 और छोटी 13 वर्ष की है। 2007 में महिला ग्वालियर स्थित अपने ससुराल में खाना बनाते समय झुलस गई थी।

उपचार के लिए उसे भोपाल लाया गया था। यहां वाहिद की बहन चंदा व जीजा प्रताप नगर में रहते हैं। पत्नी का उपचार कराने के बाद वाहिद भोपाल में ही बस गया। यहां जीजा के साथ टेंट हाउस में मजदूरी करने लगा। वहीं शबाना आग में झुलसने के बाद मां बनने के काबिल नहीं बची थी। डाक्टरों ने उसे बच्चा पैदा करने के लिए सख्ती से मना किया था। वहीं वाहिद को लड़के की चाहत थी। लिहाजा वह आए दिन विवाद के बाद में शबाना को दूसरी शादी करने की धमकी देता था। उसे घर से निकालने की धौंस दिया करता था। वाहिद की बहन चंदा भी भाभी को प्रताडि़त करती थी, तानाकशी करती थी। इससे तंग आकर शबाना ने 11 अगस्त को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने मर्ग जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर वाहिद और चंदा के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कल दोपहर को कोर्ट में पेशकर जेल भी भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button