टॉप न्यूज़राष्ट्रीय

तेलंगाना के रंगारेड्डी में लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, 3 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

हैदराबाद: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सरूरनगर पुलिस थाना सीमा के अंतर्गत आने वाले करमंगथ में मणिकांता टिम्बर डिपो (इमारती लकड़ी का गोदाम) में कल यानी शुक्रवार देर रात आग लग गई। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। सुचना मिलते ही दमकल का गाड़ियां मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम कोशिश शुरू की। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को होने की खबर नहीं आई। हालांकि इसमें संपत्ति का नुकसान हुआ है।

दमकल विभाग द्वारा तुरंत एक्शन के कारण आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। साथ ही इसमें कितना नुकसान हुआ है यह जानकारी भी अब तक सामने नहीं आई है। हादसे जांच शुरू कर दी गई है। अग्निशमन अधिकारी श्रीनैया ने कहा कि “हमें शुक्रवार रात करीब 11:07 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही तुरंत तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण और संपत्ति का नुकसान अभी तक पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच
मिली जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। आग किस वजह से लगी और इसमें नुकसान हुआ इसका पता लगाया जा रहा है। इसमें किसी प्रकार की साजिश तो नहीं है? पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

लकड़ी का गोदाम होने के वजह से तेजी से फैली आग
बता दें कि शुक्रवार रात 10 से 11 बजे के बीच तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सरूरनगर पुलिस थाना सीमा के अंतर्गत आने वाले करमंगथ में मणिकांता टिम्बर डिपो में अचानक आग लग गई। लकड़ी का गोदाम होने के वजह से आग तेजी से फैलती चली गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग को इसकी जानकारी मिलते ही तुरंत राहत कार्य शुरू किया है।

दमकल विभाग ने तुरंत तीन फायर ब्रिगेड को घटनास्थल के लिए रवाना किया। दमकलकर्मियाें ने पहुंचते ही आग पर काबू पाने की काेशिशें शुरू कर दी। आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।

Related Articles

Back to top button