टॉप न्यूज़ब्रेकिंगराष्ट्रीय

फेसबुक लाइव के दौरान उद्धव गुट के नेता पर फायरिंग, अस्पताल में मौत, हमलावर ने खुद को भी उड़ाया

मुंबई. महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई के दहिसर इलाके में उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर की फेसबुक लाइव वीडियो के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, अभिषेक घोसालकर को गोली मारने वाले आरोपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। आरोपी की पहचान मौरिस नोरोन्हा के रूप में हुई है। आत्महत्या करने से पहले उसने कथित तौर पर घोषालकर को गोली मार दी थी।

यह घटना तब की जब मौरिस और घोसालकर फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम कर रहे थे। इसी दौरान मौरिस ने घोसालकर पर गोली चलाई। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना फेसबुक लाइव स्ट्रीम पर रिकॉर्ड हो गई है। घोसालकर को अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनकी मौत हो गई।

अभिषेक घोषालकर शिवसेना यूबीटी नेता विनोद घोषालकर के बेटे हैं। पुलिस की शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि यह घटना आपसी रंजिश के चलते हुई है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश देखने को मिला है। शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने सोशल मीडिया पर घटना की निंदा की और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की। घटना को चौंकाने वाला बताते हुए, राउत ने कहा कि राज्य में कानून का कोई डर नहीं बचा है।

अभिषेक घोसालकर को गोली मारने पर पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे का कहना है, “महाराष्ट्र में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजित पवार की एनसीपी पूरी तरह से विफल हो गई है। अब कोई भी सुरक्षित नहीं दिख रहा है… जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की क्या कहें? क्या सरकार खुद ही डर का माहौल बना रही है? क्या विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है?

पुलिस ने कहा कि मौरिस ने अभिषेक घोसालकर को ‘व्यक्तिगत दुश्मनी’ के कारण गोली मारी।

Related Articles

Back to top button