दिल्लीराज्य

दिल्ली के साकेत कोर्ट में फायरिंग, महिला घायल,केजरीवाल बोले -दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है

नई दिल्ली। दिल्ली के साकेत कोर्ट में शुक्रवार को एक महिला को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। एक महिला घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि हमलावर वकील के वेश में आए थे। और महिला पर 3 राउंड फायरिंग करी। पुलिस मौके पर मौजूद है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, महिला को एम्स अस्पताल ले जाया गया और फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा -दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। और अगर नहीं सँभलता तो इस्तीफ़ा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Related Articles

Back to top button