उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्यलखनऊ

पहले 15 लाख का झूठा वादा और अब 20 लाख करोड़ का दावा: अखिलेश

लखनऊ (राघवेन्द्र प्रताप सिंह): पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी का बिना नाम लिये भाजपा पर गरीबों के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया है।

अखिलेश यादव ने कहा है कि गरीबों के बल पर सत्ता का इतना बड़ा महल खड़ा होने के बाद संकट के समय उन्हीं गरीबों को धोखा दिया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि लोग 20 लाख करोड़ में जीरो नहीं, उसमें कितनी गोल-गोल गोली होती है, यह पूछ रहे हैं।

अखिलेश यादव ने बुधवार को सुबह दो ट्वीट किये। जिसमें से पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा “ये सच है कि बुनियाद कभी दिखती नहीं पर ये नहीं कि उसे दिखना भी नहीं चाहिए। जिन ग़रीबों के भरोसे की नींव पर आज सत्ता का इतना बड़ा महल खड़ा हुआ है, ऊँचाईयों पर पहुँचने के बाद, संकट के समय में भी उन ग़रीबों की अनदेखी करना अमानवीय है। ये ‘सबका विश्वास’ के नारे के साथ विश्वासघात है।

साथ ही दूसरे ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा ‘पहले 15 लाख का झूठा वादा और अब 20 लाख करोड़ का दावा। अबकी बार लगभग 133 करोड़ लोगों को 133 गुना बड़े जुमले की मार। ऐ बाबू कोई भला कैसे करे एतबार।

अब लोग ये नहीं पूछ रहे हैं कि 20 लाख करोड़ में कितने ज़ीरो होते हैं, बल्कि ये पूछ रहे हैं, उसमें कितनी गोल-गोल गोली होती है।

Related Articles

Back to top button