अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़ब्रेकिंग

हिमस्खलन के कारण पांच लोगों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अब्बोटाबाद जिले के एक पहाड़ी इलाके में हिमस्खलन के कारण पांच लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एआरवाई मीडिया के अनुसार हिमस्खलन मंगलवार रात को हुआ जिसमें पांच लोगों की मौत हो गयी है और कई लोग घायल हो गये। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़े:- श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण यातायात स्थगित – Dastak Times 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ अब्बोटाबाद जिले के नथिया गली रिसोर्ट के पास हिमस्खलन की चपेट में आ कर कई वाहनों को भी नुकसान पंहुचा है और कई वाहन बर्फ के नीचे दब गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ हिमस्खलन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।

Related Articles

Back to top button