फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 42,000 से अधिक लोग प्रभावित

नई दिल्ली: चक्रवात ‘रेमल’ के बाद लगातार बारिश के कारण बृहस्पतिवार को असम के आठ जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और बड़े भूभाग में पानी भर गया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नागांव, करीमगंज, हैलाकांडी, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, कछार, होजई, गोलाघाट और कार्बी आंगलोंग में 42,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रभावित जिलों में कई स्थानों पर ब्रह्मपुत्र और बराक नदी तथा उसकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। असम की बराक घाटी और दीमा हसाओ के तीन जिलों में जनजीवन ठप हो गया है, जबकि बृहस्पतिवार को अन्य प्रभावित जिलों में रुक-रुक कर बारिश और आंधी की खबरें आई हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार से अब तक बारिश और बाढ़ के पानी में डूबने से मरने वालों की कुल संख्या पांच हो गई है, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं।

Related Articles

Back to top button