उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंगराज्य

बस्ती में सरयू से बाढ़ का खतरा

बस्ती (Basti) : जिले में सरयू नदी (Saryu river) का जलस्तर खतरे के बिंदु से 13 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच जाने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एक बार फिर बाढ़ का पानी धीरे-धीरे पहुंचने लगा है जिससे नागरिक बेहद परेशान हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया है कि सरयू नदी शुक्रवार को खतरे के बिंदु पर स्थिर थी। लेकिन अब जलस्तर बढ़ने से सरयू नदी खतरे के बिंदु से 13 सेंटीमीटर (Centimeter) ऊपर पहुंच गई है। इससे बाढ़ का खतरा फिर बढ़ गया है। बाढ़ प्रभावित 53 गांव के 22,000 से अधिक नागरिक परेशान हैं।

जिले में सरयू नदी खतरे के बिंदु 92.730 के बदले 92.860 मीटर पर बह रही है। नदी खतरे के बिंदु से 13 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है नदी का रुख बढ़ाव की ओर है। नदी में गिरजा बैराज से 14170 2 क्यूसेक शारदा बैराज से 14 2466 क्यूसेक सरयू बैराज से 6780 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि इससे जलस्तर में और वद्धि के के आसार हैं। बाढ़ प्रभावित संदलपुर भारतापुर चांदपुर कल्याणपुर बिलासपुर सुविका बाबू सहित अन्य गांवों के नागरिकों की समस्याएं निरंतर बढ़ती जा रही हैं। पांच बार बहाने से तटवर्ती बांध लालपुर विक्रमजोत कठेरिया चांदपुर गौरा सैफाबाद कलवारी रामपुर कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है।

बांध को सुरक्षित बनाए रखने के लिए बाढ़ खंड विभाग द्वारा स्थान स्थान पर बोरियों में मिट्टी भरकर डाला जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा राजस्व चिकित्सा और पशुपालन विभाग (Animal Husbandry Department) की टीम तैनात की गई है। 5000 से अधिक नागरिकों को बाढ़ राहत किट प्रदान करने के साथ ही पशुओं को चारा प्रदान किया गया है।

Related Articles

Back to top button