जीवनशैलीस्वास्थ्य

फटे और रूखे होंठों को सॉफ्ट और गुलाबी बनाने के लिए अपनाएं ये स्क्रब

नई दिल्ली : हमारे शरीर का बहुत ही नाजुक अंग हैं होंठ (Lips)। यदि हमारे होंठ फट और रूखे (Dry and Chopped Lips) हो जाते हैं तो इसका असर हमारी खूबसूरती पर भी पड़ता है। कई बार फटे होंठों पर से खून (Blood) तक निकल जाता है। ऐसे में यह बहुत जरूरी हैं कि हम अपने लिप्स का ख्याल रखें। हम अपने लिप्स को मॉइस्चराइज (Moisturize) कर सकते हैं। इसके साथ ही हम लिप्स पर स्क्रब भी कर सकते हैं। ताकि उनकी डेड स्किन हट जाए और वह पहले की तरह ही सॉफ्ट, गुलाबी और तरोताजा हो जाएं। जानें लिप्स स्क्रब के बारे में

ब्राउन शुगर और शहद
1 चम्मच ब्राउन शुगर को एक चम्मच शहद से साथ मिलाए और उसमें एक ड्रॉप वनीला डालें। अब इस मिश्रण की थोड़ी-सी मात्रा लेकर लिप्स पर लगाएं और धीरे-धीरे स्क्रब करें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से धो दें। धोने के बाद होंठों पर कोई भी हल्का-सा लिप बाम लगा लें।

आप लिप बाम लें और उसमें 2 चम्मच वाइट शुगर मिलाएं। एक चम्मच नारियल तेल भी उसमें मिलाएं। अब इन सभी चीजों को मिक्स करे। थोड़ी-सी मात्रा लेकर होंठों पर लगाएं और फिर कमाल देखें।

पुदीने का स्क्रब
पुदीना भी फटे और रूखे होंठों की देखभाल में काफी मदद करता है। इसका स्क्रब बनाने के लिए पहले थोड़ी-सी चीनी लें और उसमें 1 चम्मच शहर, 1 चम्मच आॅलिव आॅइल और एक ड्रॉप पुदीने का तेल लें। इन सभी को मिक्स कर एक मिश्रण बनाएं और लिप बाम की तरह होंठों पर लगाकर धीरे-धीरे स्क्रब करें।

चॉकलेट स्क्रब
एक चम्मच चीनी, थोड़ा-सा चॉकेलट पाउडर, थोड़ा-सा शहद और एक चम्मच वनीला या बादाम का तेल मिलाकर उसका स्क्रब बनाएं और फिर होंठों पर लगाएं।

Related Articles

Back to top button