राज्यराष्ट्रीय

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में आज बारिश और तेज आंधी का पूर्वानुमान, जानें देश भर के मौसम का हाल

नई दिल्ली: भारत मौसम विभाग ने देश में आज मौसम का हाल कैसा रहेगा इस पर जानकारी दी है। आईएमडी यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के मुताबिक, झारखंड और उड़ीसा के अलग- अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी है। साथ ही दिल्ली-NCR सहित 22 राज्यों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा कई राज्यों में तेज आंधी आने की भी आशंका है।

दिल्ली-NCR का आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में आज आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश (Rainfall) या बूंदाबांदी हो सकती है। IMD के मुताबिक, 31 जुलाई को दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं कल यानी 30 जुलाई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

इन राज्यों में बारिश आशंका
IMD की मानें तो आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, पूर्वी अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण,असम, मेघालय, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों पर बिजली गिरने, तेज आंधी (हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है।

तेज आंधी का पूर्वानुमान
IMD के वेदर बुलेटिन के मुताबिक अरब सागर, कोमोरिन इलाके, गुजरात तट और बंगाल की दक्षिण पश्चिम खाड़ी में 45-55 किमीटर प्रति घंटे की तेज हवा चल सकती है, जिसकी रफ्तार बढ़कर 65 किमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। उत्तरी अंडमान सागर में हवा की गति 40-45 किमीटर प्रति घंटे से लेकर 55 किमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इस तूफानी मौसम को देखते हुए मछुआरों को इन इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button