टॉप न्यूज़फीचर्डराजनीति

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भी कोरोना वायरस से संक्रमित…

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और फिलहाल राज्य सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। रविवार रात आई रिपोर्ट में पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जितेंद्र आव्हाड़ भी कोविड-19 संक्रमित पाए गए थे। वह मुंबई के एक अस्पताल में दो हफ्ते से अधिक समय तक भर्ती थे और अब संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं।

महाराष्ट्र देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के 50 हजार से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में कोरोना के चलते अभी तक 1635 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अभी 33,998 सक्रिय मरीज हैं, 14,600 ठीक हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button