पंजाब

पूर्व मंत्री मनोहर सिंह गिल का निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

जालंधर: पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर सिंह गिल का आज रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। उन्हेंने 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मनोहर सिंह गिल देश के चीफ इलेक्शन कमिश्नर रह चुके हैं। वह 2004-16 तक पंजाब से राज्यसभा सांसद रहे हैं। मनमोहन सरकार के समय में वह खेल मंत्री भी रह चुके हैं। उनका जन्म पंजाब के तरनतारन जिले के अलादीन पुर गांव में हुआ था।

यह जानकारी देते हुए परिवार के करीबी पूर्व चेयरमैन सुबेग सिंह धुन ने बताया कि यह अलादीनपुर गांव और तरनतारन जिले के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण खबर है क्योंकि उन्होंने खेल मंत्री रहते हुए तरनतारन जिले के लिए काफी प्रयास किए थे। उनका अंतिम संस्कार कल दिल्ली में होगा।

Related Articles

Back to top button