उत्तर प्रदेशराज्य

बलरामपुर में 4 सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, बकरीद का त्योहार मनाने आई थी नानी के घर.

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में चार सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के मासिहाबाद ग्रिंट गांव की है। यहां 4 सगी बहनें अपनी मां के साथ नानी के घर बकरीद का त्योहार मनाने आई थी। त्योहार मनाने के बाद चारों बहनें एक साथ नहाने के लिए कुआनो नदी पर चली गईं। यहां नहाते हुए अचानक गहरे पानी में जाने से चारों नदी में डूब गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पहुंचे लोग लड़कियों को बचाने में जुट गए, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है चारों बहनों ने ये बात किसी को नहीं बताई थी कि वह नदी में नहाने जा रही हैं। 4 बहनें घर से बकरियों को चराने के लिए निकलीं थी। इसी दौरान भीषण गर्मी से परेशान होकर नदी में नहाने गई तो चारों डूब गई।

क्या कहती है पुलिस?
मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि 17 जून को कालू निवासी चार लड़कियां गुड्डी (9), रेशमा (13), अफसाना (11) और लल्ली (7) रेहरा बाजार के बनकट गांव में अपनी नानी के घर ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाने आई थी। शाम को चारों कुआनो नदी पर गई थी। यहां चारों डूब गईं। ग्रामीणों की मदद से चारों लड़कियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सामने आया बड़ी खबर सामने आई है। यूपी पुलिस में 60 हजार कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा दोबारा होने वाली है। उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा जल्द आयोजित कराने की तैयारी कर रही है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड 60,244 सिपाहियों की भर्ती की लिखित परीक्षा कराने में जुट गया है। दोबारा परीक्षा कराने के लिए भर्ती बोर्ड ने सभी जिलों के एसपी, एसएसपी और पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है। भर्ती बोर्ड ने पुलिस अधिकारियों से ये रिपोर्ट जिलों के कोषागारों के सुरक्षा इंतजामों के संबंध में मांगी है। भर्ती बोर्ड ने पुलिस अधिकारियों से पूछा कि जिले के कोषागार परिसर परीक्षा सामग्री को रखवाने के लिए सुरक्षित हैं या नहीं।

Related Articles

Back to top button