मनोरंजन

फ्रॉड केस: सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में वारंट जारी

मुंबई: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा कानूनी संकट में फंसते नजर आ रही हैं। सोनाक्षी के खिलाफ 4 साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में अब उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। साथ ही उन्हें 25 अप्रैल को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश भी दिए हैं। सोनाक्षी पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली में एक इवेंट में शामिल होने के लिए 37 लाख रुपए लिए थे। लेकिन, पैसा लेने के बाद भी सोनाक्षी इस इवेंट में शामिल नहीं हुईं।

इसके बाद उन्होंने इवेंट ऑर्गेनाइजर के पैसे भी वापस नहीं लौटाए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के रहने वाले इवेंट के ऑर्गेनाइजर प्रमोद शर्मा ने एक इवेंट का प्लान बनाया था। जिसमें सोनाक्षी को चीफ गेस्ट के रूप में इनवाइट किया गया था।

हालांकि, ‘दबंग’ एक्ट्रेस इस इवेंट में शामिल होने में विफल रही थीं। जिसके बाद इवेंट के ऑर्गेनाइजर प्रमोद ने एक्ट्रेस से अपने पैसे वापस मांगे थे। आरोप लगाया जा रहा है कि सोनाक्षी के मैनेजर ने इवेंट ऑर्गेनाइजर के पैसे देने से इनकार कर दिया है।

Related Articles

Back to top button