दिल्ली

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगी फ्रांसीसी सेना, दिल्ली में की रिहर्सल

इंटरनेशनल डेस्क. भारत की राजधानी दिल्ली में इन दिनों 75वें गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। दिल्ली का कर्तव्यपथ खूब सजा हुआ और परेड की रिहर्सल की जा रही है। परेड की रिहर्सल में फ्रांस की सेना ने भी हिस्सा लिया। इस साल गणतंत्र दिवस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों मुख्य अतिथि के तौर पर शिरक्त करेंगे।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस बार परेड में फ्रांसीसी सेना की 95 जवानों वाली मार्चिंग कंटीजेंट, 33 जवानों का बैंड और फ्रांसीसी वायुसेना के राफेल जेट और मल्टीरोल टैंकर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। शनिवार को इन सभी ने परेड की रिहर्सल की। ये छठा मौका होगा, जब कोई फ्रांसीसी नेता गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इस साल भारत और फ्रांस भारत-फ्रांस रणनीतिव साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ भी मनाएंगे। भारत और फ्रांस रक्षा, अंतरिक्ष, नागरिक परमाणु, व्यापार, निवेश, शिक्षा, संस्कृति और लोगों से लो संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में निकटता से सहयोग करते हैं।

परेड के दौरान 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों और नौ मंत्रालयों व विभागों की झांकियां शामिल होंगी। इन राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश तथा तेलंगाना के नाम शामिल हैं। इसके अलावा गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, एविएशनन और जलमार्ग मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान केंद्र (CSIR), निर्वाचन आयोग और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) मंत्रालय की झांकियां भी नजर आएंगी।

रक्षा सचिव ने बताया कि कुछ राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों ने परेड में झांकी शामिल न होने पर चिंता जाहिर की थी। इसे दूर करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने एक 3 साल की रोल-ओवर योजना बनाई है। इन तीन सालों में सभी राज्यों को रोटेशन के जरिए समान भागीदारी मिलेगी। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम नारी शक्ति है। इसलिए कई वुमन लीडरशिप वाले दल भाग ले रहे हैं, चाहे वह बैंड हो, ट्राई-सर्विस हो, ये पहली बार भाग ले रहा है। ट्राई-सर्विस की टुकड़ी का नेतृत्व भारतीय सेना की कैप्टन शरण्या राव करेंगी।

Related Articles

Back to top button