जीवनशैलीस्वास्थ्य

बार-बार नहाने से भी पड़ता है सेहत पर असर

नई दिल्ली : बचपन से ही हम सुनते आ रहे हैं कि बीमारियों से दूर रहने के लिए हमें रोज़ नहाना चाहिए। रोज नहाने से हमारे शरीर की गंदगी दूर होती हैं। जिससे हम कई तरह की बीमारियों से बचकर रह सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, ज्यादा नहाना भी कई बीमारियों को दावत देने के बराबर है। कई लोगों का मानना है कि दिन में कम से कम 2 बार नहाना चाहिए। मगर साइंस इसे अलग नजर से देखता है। विशेषज्ञों की मानें तो रोजाना दिन में 2 बार नहाने से हम कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ज्यादा नहाने से आपके स्वास्थ्य पर इसका गलत असर भी पड़ सकता है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि दिन में 2 या उससे ज़्यादा बार नहाने से आपकी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

नहाते समय हम साबुन, शावर जेल जैसे केमिकल वाले प्रोडेक्ट का इस्तेमाल करते हैं। जो हमारी स्किन के लिए अच्छा नहीं होता। हम दिन में जीतनी बार नहाएंगे अपने शरीर पर इन केमिकल प्रोडेक्ट्स का इस्तेमाल करेंगें। जो हमारी स्किन से स्वस्थ बैक्टीरिया और जरुरी तेलों को हटाकर हमारी स्किन को हेल्थी रहने में मदद करता हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स भी दिन में सिर्फ एक बार ही नहाने की सलाह देते हैं। डॉक्टर भी खुजली और ड्राई स्किन की समस्या वाले मरीजों को हफ्ते में 2-3 बार ही नहाने के लिए कहते हैं।

गर्म पानी से नहाना आपके स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे आपकी स्किन पर मौजूद खराब बैक्टीरिया साफ़ हो जाते हैं। लेकिन कुछ बैक्टीरिया ऐसे होते है जो आपकी स्किन के लिए ज़रूरी होते है। ये आपके इम्युनिटी सिस्टम को सही रखते हैं। कई बार नहाने से आपकी त्वचा में मौजूद माइक्रोबायोम डैमेज होने लगते हैं। जिससे आपको स्किन रेसेस, मुहांसे जैसी स्किन प्रोब्लम होने लगती है।

नहाते समय आप अपने प्राइवेट पार्ट को भी साफ करते हैं। इसके लिए आप कैमिकल साबुन, जैल, के साथ कई और प्रोडेक्ट्स का प्रयोग करते हैं। जिससे आपका पीएच स्तर काफी प्रभावित होता है। इससे जीवाणु असंतुलन पैदा हो सकता है, जलन की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं ये आपके फर्टिलिटी को भी प्रभावित करता है। इसलिए प्राइवेट पार्ट को साफ करने के लिए आप बिना केमिकल मिक्स चीजों का उपयोग करने की कोशिश करें।

मार्केट में ऐसे कई शैंपू हैं जो आपके बालों को चमकदार और डैंड्रफ-मुक्त बनाने का दावा करते हैं। लेकिन इन प्रोडेक्ट्स में मौजूद केमिकल आपके बालों के लिए सही नहीं होते। बालों को ज्यादा धोने से स्कैल्प में खुजली और जलन की समस्या होने लगती है। जिससे आपके बालों में डैंड्रफ हो जाते हैं, जो आगे जाकर बालों के झड़ने की ओर भी इसारा करते हैं।

नहाते समय आप अपने बालों पर भी पानी डालते हैं, जिसके कारण आपके बाल आपनी नमी खो देते हैं। बार-बार बालों को धोने से बाल रूखे और पतले भी हो जाते हैं। जिससे बालों के टूटने की संभावना काफी बढ़ जाती है। जब आपके बाल कमजोर होते हैं तो वो टूटने लगते है। ऐसे में बार-बार कंघी करने पर भी आपको बालों के झड़ने का डर लगने लगता है।

निष्कर्ष
दिन में 2 या उससे ज्यादा बार नहाने के नकारात्मक प्रभाव तो हमने आपको बता दिए। लेकिन अगर आप बाहर से आए हैं। अपने शरीर पर जमी डस्ट को साफ करना चाहते हैं, तो बिना नहाए भी आप खुद को साफ कर सकते हैं। बस गर्म पानी में तौलिया या कोई कपड़ा भिगो कर अपनी स्कीन साफ कर लिजिए। इससे भी आपको कई हद तक राहत मिलेगी। साथ ही ज्यादा नहाने से होने वाली समस्या से भी आप खुद को बचा पाएंगे।

Related Articles

Back to top button