उत्तर प्रदेशब्रेकिंगराज्य

दोस्‍तों ने ही कर दी महराना से गायब ग्रामीणों की हत्‍या, पुलिस ने बरामद किये शव

आगरा : जिले में थाना बरसाना के गांव महराना से शुक्रवार की सुबह गांव से लापता हुए दो ग्रामीणों की हत्या कर दी गई। उनके शव पुलिस ने शनिवार देर रात को बरामद कर लिए। आरोपित भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। थाना बरसाना क्षेत्र की नन्दगांव पुलिस चौकी के गांव महराना में शुक्रवार की सुबह पप्पू पुत्र प्रेमी और चंदन पुत्र कल्लू गांव से लापता हो गए थे। दोनों को अंतिम बार गांव के बिरजो और रोहताश के साथ जाते हुए देखा गया था। शनिवार की शाम तक दोनों लौटकर घर नही आए। तब स्वजन ने बिरजो और रोहताश से दोनों की जानकारी की। मगर दोनों ने उनके बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

पप्पू के भतीजे विक्रम ने दोनों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी। उन पर आरोप था कि पप्पू और चंदन को बिरजो और रोहताश ने अगवा कर लिया है। उनकी हत्या कर दी है । इसी आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। पीड़ितोंं ने पुलिस को यह भी बताया था कि दोनों व्यक्तियों को गांव के ही ओमी ने सांचोली मार्ग पर स्थित बम्बा पर शराब पीते देखा था। दोनों व्यक्तियों के कपड़ोंं पर खून के छींटे थे और कपड़े मिट्टी में सने थे। गायब चंदन के भाई भगवान सिंह ने भी यही आशंका जाहिर की थी। देर रात को पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की। दोनों ने पप्पू और चंदन की हत्या करने की बात स्वीकार की। रात करीब 12 बजे पुलिस दोनों आरोपितों को लेकर शव बरामद करने के लिए निकली।

महराना गांव से गायब हुए पप्पू व चंदन के हत्या का शक उनके स्वजनों को बिरजो और रोहताश पर व्यक्त किया। रोहताश आपराधिक प्रवृत्ति का है। कच्ची शराब बेचने के आरोप में जेल गया था। उसको शक था उसे पप्पू ने ही पुलिस को सूचना देकर पकड़वाया है। तभी से वह खुन्नस मानता था। पप्पू और चंदन दोनों दोस्त बताए गए हैं। रात करीब 2 बजे दोनोंं के शव पुलिस ने खेतों से बरामद किए।

Related Articles

Back to top button