पंजाब

पंजाब: लुधियाना में गैस लीक, बच्चों समेत 9 लोगों की दम घुटने से मौत, 11 बेहोश, 1 K.M का इलाका सील

नई दिल्ली. पंजाब (Punjab) से मिल रही सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के लुधियाना (Ludhiana) में बीते रविवार गैस लीक (Gas Lesk) होने से 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इन मृतकों में बच्चे भी शामिल बताए जा हैं। उक्त भयंकर हादसा ग्यारसपुरा स्थित एक इमारत में सुबह 7:15 बजे हुआ है। मामले पर लुधियाना की SDM स्वाति ने बताया कि गैस रिसाव के बाद 11 लोग बेहोश बताए जा रहे हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और NDRF की टीम मौजूद है। अब इस पूरे इलाके को ही सील कर दिया गया है।

जानकारी केक अनुसार यहां एक इमारत में मिल्क बूथ बना था और जो भी सुबह यहां दूध लेने गया वह अचानक बेहोश हो गया। इसके बाद घटना का पता चला। जहां गैस रिसाव हुआ है, उस इमारत के 300 मीटर के दायरे में जाने पर लोग बेहोश हो रहे हैं। किस गैस का रिसाव हुआ और इसकी वजह क्या है, यह जानकारी अभी तक नहीं आई है।

घटना पब पंजाब CM भगवंत मान ने कहा कि, लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस लीक की घटना बेहद दुखदायी है। पुलिस, प्रशासन और NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। इस बारे में जल्दी ही पूरी जानकारी मीडिया को दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button