अन्तर्राष्ट्रीय

Gaza Reconstruction Plan: ‘बोर्ड ऑफ पीस’ देगा 5 अरब डॉलर से ज्यादा फंड, पहली बैठक से पहले ट्रंप का बड़ा एलान

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा के पुनर्वास और पुनर्निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि नवगठित बोर्ड ऑफ पीस के सदस्य देशों ने गाजा में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए 5 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है। यह घोषणा बोर्ड ऑफ पीस की 19 फरवरी को होने वाली पहली बैठक से पहले की गई है।

पहली बैठक से पहले सदस्य देशों के साथ करेंगे चर्चा

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि 19 फरवरी को वह वाशिंगटन में बोर्ड ऑफ पीस के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की जाएगी कि सदस्य देशों ने गाजा में लोगों के पुनर्वास और बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए 5 अरब डॉलर से अधिक की सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर

ट्रंप ने बताया कि सदस्य देशों ने गाजा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय बल और स्थानीय पुलिस में हजारों सुरक्षा कर्मियों की तैनाती पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में स्थिरता स्थापित करना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

हमास के तत्काल विसैन्यीकरण की रखी शर्त

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि इस पूरी योजना की सफलता के लिए हमास को पूर्ण और तत्काल विसैन्यीकरण की प्रतिबद्धता निभानी होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्थायी शांति और पुनर्निर्माण के लिए यह कदम बेहद आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button