राजनीति

उपचुनाव में कांग्रेस को मिले समर्थन से गहलोत सरकार पास, मोदी सरकार फेल-खाचरियावास

जयपुर: राजस्थान में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा है कि राज्य के दो विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मिले समर्थन से राज्य की गहलोत सरकार पास जबकि केन्द्र की मोदी सरकार फेल साबित हुई हैं। श्री खाचरियवास ने धरियावद विधानसभा में कांग्रेस की जीत एवं वल्लभनगर में पार्टी प्रत्याशी की बढ़त पर मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग मोदी सरकार के नाम पर बड़े बड़े दावे कर रहे थे लेकिन उनका घमंड नहीं चला। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2023 के आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा चुनाव हारेगी।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता ने ईमानदारी दिखाई और मेहनत की। वह स्वयं 27 दिन तक वल्लभनगर में डेरा डाला। उन्होंने कहा कि वह सुबह तक तो डरे हुए थे कि हार नहीं जाये लेकिन अब बढ़त को देखकर उन्हें खुशी हो रही है। उधर धरियावद से कांग्रेस उम्मीदवार नगराज मीणा ने जीत का प्रमाण पत्र मिलने से पहले लगभग जीत सुनिश्चित होने पर खुशी जताते हुए इसका श्रेय जनता, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिया हैं।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह चुनाव जनता, पार्टी के कार्यकर्ता और उनके नेताओं की मेहनत से जीते हैं। उन्होंने कहा पार्टी के दिल्ली, जयपुर से लेकर धरियावद तक एकजुट होने का नतीजा चुनाव परिणाम में सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनके क्षेत्र में काम किया हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें काम दिया और करीब तीन सौ करोड़ के काम के कारण जनता ने प्यार दिया है।

Related Articles

Back to top button