राज्य

भूस्खलन से बंद हुआ घाट, इलाज के लिए पति ने पत्नी को कंधे पर ढोया, लेकिन रास्ते में ही हो गयी मौत

नंदुरबार: महाराष्ट्र (Maharashtra) के विभिन्न जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से भारी बारिश (Heavy Rain) हो रही है। उत्तरी महाराष्ट्र (North Maharashtra) में भी भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन के कारण कई रास्ते (Maharashtra) रास्ता बंद हो गया। रास्ते बंद होने की वजह से इलाज समय पर नहीं हो पाने से एक महिला की मौत (Death) हो गयी। यह घटना नंदुरबार (Nandurbar) के चांदसौली (Chandauli) की है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नंदुरबार के चांदसौली में भारी बारिश हुई है। भूस्खलन के कारण क्षेत्र में घाट मार्ग को बंद कर दिया गया है। परिणामस्वरूप, नागरिकों के शहर तक पहुंचने के लिए केवल एक ही रास्ता बचा है। वो है पैदल का। दरअसल सिदलीबाई पाडवी (Sidlibai Padvi) यह महिला बीमार थी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना था। लेकिन, रास्ता बंद होने की वजह से पति ने खुद पत्नी को कंधे पर उठाकर अस्पातल की और चलना शुरू कर दिया।

पत्नी को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए पति पैदल ही निकल पड़ा। लेकिन, उनकी तमाम कोशिश नाकाम हो गयी। क्योंकि रास्ते में ही सिदलीबाई की मौत हो गई। जिला अस्पताल (district hospital) ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

जलगांव (Jalgaon) जिले के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश (Rain) हो रही है। मूसलाधार बारिश के कारण बोरी नदी में बाढ़ (Flood) आ गई है और इसमें जाने के लिए नदी पर कोई पुल नहीं है। 13 साल की बच्ची बुखार से जूझ रही थी, लेकिन नदी पर पुल नहीं होने के कारण इलाज के लिए नहीं आ सके। मासूम बच्ची की मौत हो गई। यह घटना अमलनेर तालुका के सतरी की है।

Related Articles

Back to top button