पंजाब

शादी का झांसा देकर लड़की अगवा, चार आरोपियों पर केस दर्ज

अमृतसर: थाना जंडियाला की पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को अगवा करने के मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों की पहचान साहिल निवासी गांव खैराबाद, सिमरन कौर, गोपी निवासी कसेल तरनतारन व कश्मीर सिंह निवासी खैराबाद पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुखविंदर सिंह निवासी गली गुरूआं वाली जंडियाला गुरू ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी की लड़की ( जोकि उसके पास ही रहती थी) कोमल (काल्पनिक नाम) को उक्त आरोपी शादी का झांसा देकर अगुवा कर अपने साथ किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।

Related Articles

Back to top button