मनोरंजन

कार्तिक आर्यन के पीछे पड़ गईं लड़कियां

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्तिक आर्यन एयरपोर्ट से बाहर आते दिखाई पड़ रहे हैं और हाथों में गुलाब लिए उनकी 2 फैंस उनके पीछे-पीछे चली आ रही हैं। कार्तिक आर्यन को जैसे ही इस बात का अंदाजा होता है कि उनकी ये फैंस उन्हीं के लिए गुलाब लेकर आई हैं तो पहले तो उनकी कुछ समझ में नहीं आता और बेचारे कार्तिक अपना माथा पीट लेते हैं।

बाद में वह रुकते हैं और उन दोनों लड़कियों से गुलाब ले लेते हैं। पापाराजी लड़कियों से घुटनों पर बैठकर कार्तिक आर्यन को प्रपोज करने को कहते हैं लेकिन कार्तिक के जल्दी में होने के चलते लड़कियां उन्हें गुलाब देकर वहीं रुक जाती हैं। लड़किया कार्तिक आर्यन को गुलाब देते हुए कहती हैं, ‘ये आपके लिए है। शुक्रिया। आप बहुत प्यारे हैं।’ एक लड़की कार्तिक आर्यन को बताती है कि आज उनका बर्थडे है।

Related Articles

Back to top button