लखनऊस्पोर्ट्स

लखनऊ की बालिकाओं ने जीती राज्य सब जूनियर व जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप  

लखनऊ।  लखनऊ के वेटलिफ्टरों ने सात गोल्ड सहित कुल 13 मेडल के साथ केडी सिंह बाबू स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में हुई राज्य सब जूनियर व जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के आखिरी दिन भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए बालिकाओं की चैंपियनशिप जीत ली है। वहीं आखिरी दिन रविवार को यूथ बालिकाओं में लखनऊ की सोनम यादव ने दो स्वर्ण पदक जीतकर गोल्डेन डबल किया। वहीं आखिरी दिन का खास आकर्षण मानसिक मंदित बच्ची इच्छा पटेल का सामान्य वेटलिफ्टरों के बीच रजत पदक जीतना रहा।  लखनऊ ने सात गोल्ड, 4 सिल्वर और दो ब्रोंज मेडल जीते ।
रविवार को लखनऊ के लिए सोनम व शिवांगी सिंह ने सोना बटोरा। सोनम ने 76 किलोग्राम भार वर्ग में यूथ और जूनियर बालिकाओं में स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने कुल 115 किलोग्राम भार उठाया। वहीं लखनऊ के लिए शिवांगी सिंह ने 160 लोगा उठाकर 87 किलोग्राम भार वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कानपुर की स्वाति यादव ने 81 किलोग्राम से ऊपर भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कुल 141 किलोग्राम भार उठाया। वहीं स्पेशल चाइल्ड इच्छा पटेल ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 107 किलोग्राम भार के साथ रजत और प्रयागराज की आराध्या पाठक ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डा. अशोक बाजपेई और विशिष्ट अथिति विधान परिषद सदस्य अरविन्द कुमार सिंह व पार्षद रेखा रोशनी थीं। इस मौके पर वरिष्ठ वेटलिफ्टरों व प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।
बुजुर्ग वेटलिफ्टरों का सम्मान
लखनऊ जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन ने चैंपियनशिप के आखिरी दिन राजधानी के पूर्व और बुजुर्ग वेटलिफ्टरों का सम्मान किया। यह सम्मान राज्यसभा सदस्य डा. अशोक बाजपेई के हाथों हुआ। सम्मानित होने वालों मे दर्शन लाल सचदेवा, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, अनूप कुमार गुप्ता, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता हंसा मनराल, वेटलिफ्टिंग कोच जीपी शर्मा, काजी अकमल जिया, राकेश कुमार अंचल प्रमुख हैं।
आखिरी दिन के परिणाम
81 किग्रा, यूथ बालक : स्वर्ण- कुलदीप कुमार (मथुरा) 254 किग्रा, रजत- विक्रांत मलिक (सहारनपुर) 206 किग्रा, कांस्य- शेखर राठी (गाजियाबाद)  200 किग्रा।  81 किग्रा जूनियर पुरुष : स्वर्ण- अंकुश कुमार (बागपत) 269 किग्रा, -रजत- अभय चौधरी (जेपी नगर) 263 किग्रा, कांस्य- कुलदीप कुमार (मथुरा) 254 किग्रा। 89 किग्रा यूथ बालक: स्वर्ण- अभय यादव ( प्रयागराज) 287 किग्रा, रजत- अंकुश कुमार (मुजफ्फरनगर) 240 किग्रा, कांस्य- लव कुश यादव (चंदौली) 209 किग्रा।
76 किग्रा यूथ  बालिका : स्वर्ण- सोनम यादव (लखनऊ) 115 किग्रा।  76 किग्रा जूनियर महिला : स्वर्ण- सोनम यादव (लखनऊ) 115 किग्रा।  81 किग्रा से ऊफर भार वर्ग : स्वर्ण- स्वाति यादव (कानपुर) 141 किग्रा,  रजत- इच्छा पटेल (लखनऊ) 107 किग्रा, कांस्य- आराध्या पाठक ( प्रयागराज) 101 किग्रा। 87 किग्रा : स्वर्ण- शिवांगी सिंह (लखनऊ) 160 किग्रा। 87 किग्रा से ऊपर भार वर्ग : स्वर्ण- रेनू देवी (सहारनपुर) 120  किग्रा।

Related Articles

Back to top button