मध्य प्रदेशराज्य

लड़कियों ने बनाया लड़कों को ड्रीम गर्ल का ‘आयुष्मान खुराना’, जानिए पूरा मामला

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है यहाँ बृहस्पतिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ड्रीमगर्ल काल सेंटर पर छापेमार कार्रवाई की है। इस ड्रीमगर्ल काल सेंटर में कई लड़कियां जो लड़कों से कॉल करवाती थी। सेंटर का संचालक लड़कियों के फ़ोन रिचार्ज करवाता था। विजय नगर पुलिस ने प्रातः छापामार कार्रवाई करते हुए सेंटर के संचालक अतुल कुमार बोरकर एवं उसकी प्रेमिका वर्षा को गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि पुलिस ने वहां मिली लड़कियों को गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस सेंटर के संचालक से पूछताछ कर रही है। विजय नगर पुलिस ने प्रातः विजय नगर थाने से लगभग आधे किलोमीटर दूर आर्बिट माल के एक ड्रीमगर्ल काल सेंटर पर छापा मारा। यहां से लगभग 10-12 लड़कियां थीं। यह लड़कियां आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीमगर्ल की तर्ज पर लड़कों से काल करवाती थीं तथा घंटों बातें करती थीं। संचालक ही उनके मोबाइल रिचार्ज करवाता था तथा जमकर पैसा कमाता था। संचालक 10-12 लड़कियां बैठाकर यह सेंटर चला रहा था।

विजय नगर ASP सोनाक्षी सक्सेना की निगरानी में यह पूरी कार्यवाही की गई। वह प्रोबेशनल IPS अफसर है। इस कार्रवाई के लिए खास तौर पर तीन थानों का बल बुलवाया गया था, जिसमें विजय नगर के साथ ही लसूड़िया एवं तिलक नगर थाना पुलिस भी सम्मिलित थी। पुलिस ने यहां मिली लड़कियों से पूछताछ की तथा यहां से दस्तावेज जब्त किए हैं।

Related Articles

Back to top button