स्पोर्ट्स

‘गोल्डन ब्वॉय’ नीरज चोपड़ा ने बताया अपना अगला मिशन, सीजन का पहला गोल्ड जीतने पर जताई खुशी

नई दिल्ली : भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने शनिवार को फिनलैंड के कुओर्ताने खेलों में सीजन का पहला गोल्ड जीतने के बाद खुशी जताई। टोक्यो ओलंपिक विजेता ने 86.69 मीटर के बेस्ट थ्रो सोने के तमगे पर लगाया। इस दौरान उन्होंने विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स को भी पछाड़ा। मुकाबले के दौरान फिनलैंड का मौसम काफी खराब था, मगर सारी बाधाओं को पार करते हुए नीरज ने मेडल पर कब्जा जमाया। इस जीत से नीरज काफी खुश नजर आए और उन्होंने अपने अगले मिशन के बारे में बताया। नीरज ने 86.69 मीटर थ्रो के साथ मजबूत शुरुआत की था जो उनके प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ने के लिए काफी था। हालांकि उनका दूसरा और तीसरा प्रयास फाउल रहा।

टोक्यो ओलंपिक के बाद 24 साल के नीरज का यह दूसरा टूर्नामेंट है। वह टोक्यो ओलंपिक में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में पावो नूरमी खेलों में 89.30 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीता था और अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा था।

Related Articles

Back to top button