टॉप न्यूज़मनोरंजन

GOOD NEWS : अर्जुन और मलाइका जल्द कर सकते हैं दोनों शादी

नई दिल्ली । बॉलीवुड की अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर का नाम बीते कई दिनों ने बॉलीवुड में चर्चा बना हुआ है। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आ रही है। हालांकि अभी तक दोनों की ओर इसके बारे कुछ कहा नहीं गया है। पिछले कई दिनों से दोनों की केमिस्ट्री जिस तरह लोगों के बीच नजर आ रही है, वह रिलेशन के खबरों की पुष्टि करती है।

हाल ही में फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरों को सही बताया। इसी बीच खबरें हैं कि अर्जुन और मलाइका अपने नए घर के लिए प्रॉपर्टी ढूंढ रहे हैं। खबर है कि दोनों 2019 में शादी करेंगे, इसलिए दोनों ने नए आशियाने की तलाश शुरु कर दी है। शादी के बाद मलाइका और अर्जुन अपने नए आशियाने में साथ रहेंगे। वैसे कुछ हफ्ते पहले इस तरह की खबरें भी आई थीं कि दोनों ने एक फ्लैट खरीद लिया है। इस फ्लैट की लोकेशन लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के पास बताई जा रही है।

अर्जुन कपूर ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में अपने और मलाइका के रिलेशनशिप पर खुलकर बात की थी। जब करण ने अर्जुन से पूछा कि क्या वे सिंगल हैं? जवाब में अर्जुन ने कहा, ”नहीं मैं अब सिंगल नहीं हूं”। इन्ही खबरों के आधार पर मलाइका और अर्जुन के रिश्ते को सही माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि साल 2016 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हो गया था। दोनों के तलाक के पीछे जो खबरें सामने आई थी, उसकी वजह आईपीएल में अरबाज खान का सट्टेबाजी में संलिप्त होना था। अरबाज खान इस समय जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ डेट कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button