पंजाब

सरकारी डाक्टर रंगे हाथों काबू, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई

कोटकपूरा : सिविल अस्पताल की एमरजैंसी में तैनात डाक्टर की ओर से एम.एल.आर. काटने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस विभाग की ओर से उसे रंगे हाथ काबू करने की खबर मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरप्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी गांव वांद्र जटाना किसी लड़ाई झगड़े के संबंध में सिविल अस्प्ताल में उपचाराधीन था। उसकी पत्नी ने डाक्टर को एम.एल.आर. काटने की विनती की तो डाक्टर ने कथित तौर पर 10 हजार रुपए की मांग की, जिसके बाद पीड़ित की पत्नी हरपिंदर कौर ने विजिलेंस विभाग से संपर्क किया।

इस दौरान अमृतपाल सिंह डी.एस.पी. विजिलेंस फरीदकोट के नेतृत्व में टीम ने डाक्टर विक्रम को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया। गुरमीत सिंह एस.एस.पी. विजिलेंस फिरोजपुर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि डाक्टर को अदालत में पेश करके उसका पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी मामला दर्ज करने वाली प्रक्रिया मुकम्मल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button