उत्तराखंडटॉप न्यूज़राज्य

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सेना के जवानों के साथ मनायी दीपावली

गोपेश्वर: राज्यपाल लेज (सेनि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीपावली मनायी। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री दीपावली पर ईस्ट कैम्प, गढ़वाल स्काउट माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया।

इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप माणा पहुंचने पर सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button