मध्य प्रदेशराज्य

राज्यपाल ने दिग्विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

भोपाल: मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य नेताओं ने भी श्री सिंह को बधाई दी हैं।

पटेल ने ट्वीट के जरिए कहा कि श्री दिग्विजय सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने श्री सिंह के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि श्री सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मध्यप्रदेश से संबंधित अनेक नेताओं ने भी श्री सिंह को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button