लखनऊ

सीएमएस राजाजीपुरम् में कैम्ब्रिज सेक्शन भी खुला, हुआ भव्य उद्घाटन

खनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम् (प्रथम कैम्पस) के कैम्ब्रिज सेक्शन की शुरूआत हो गई है, शनिवार को विद्यालय के प्रांगण में कैम्ब्रिज सेक्शन का भव्य उद्घाटन विद्यालय के संस्थापक प्रबन्धक डॉ जगदीश गांधी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर छात्रों व अभिभावकों को कैम्ब्रिज सेक्शन के अनूठे पाठयक्रम व शिक्षण पद्धति से अवगत कराया गया। इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट व एम.डी. प्रोफेसर गीता गांधी किंग्डन व सी.एम.एस. के सी.ई.ओ. रोशन गांधी ने अपनी गरिमामय उपस्थिति से उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाई। उद्घाटन सामारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों, छात्रों व शिक्षकों ने प्रतिभाग में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी, हरिओम शर्मा ने बताया कि अभिभावकों ने कैम्ब्रिज सेक्शन की अनूठी शिक्षा पद्धति से अवगत होकर यह जाना कि वैश्विक दृष्टिकोण से युक्त शिक्षा उनके बच्चों के भविष्य निर्माण में सहायक होकर भावी पीढ़ी को सफलता के उच्चतम सोपान पर कैसे पहुँचा जा सकता है। श्री शर्मा ने बताया सी.एम.एस. कैम्ब्रिज सेक्शन, आई.जी.सी.ई. ए-लेवल कैम्ब्रिज असस्मेन्ट इन्टरनेशनल ऐजुकेशन (सी.ए.आई.ई.) बोर्ड द्वारा दिए गए पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षा देता है। यह शिक्षा अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर मान्य है व भारत में आई.जी.सी.ई. कक्षा 10 के बराबर व ए-लेवल कक्षा 12 के बराबर मानी जाती है। सी.एम.एस. राजाजीपुरम् कैम्पस का कैम्ब्रिज सेक्शन अभी कक्षा 3 से कक्षा 6 तक है जो कि वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री निशा पाण्डेय एवं कैम्ब्रिज सेक्शन की को-आर्डिनेटर सुश्री कोमल वचेला के नेतृत्व में कार्य करेगा।

कैम्ब्रिज सेक्शन के भव्य उद्घाटन सामारोह का शुभारम्भ सर्व-धर्म व विश्व शान्ति प्रार्थना से हुआ। इसके उपरान्त छात्रों ने इंग्लिश स्पीकिंग, मेन्टल मैथ्स, साइंस एक्सपेरीमेन्ट्स, मोरल वैल्यूज, सेल्फ एक्सप्रेशन, योगा, चित्रकला, गीत-संगीत आदि में अपने हुनर का जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापक प्रबन्धक डॉ. जगदीश गांधी ने कहा कि सी.एम.एस. में शिक्षा के माध्यम से ऐसे प्रयास किये जा रहे है जिसके द्वारा प्रत्येक बालक ईश्वर की शिक्षाओं का पालन करें और इस बात को आत्मसात कर सकें कि मानव जाति की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। सी.एम.एस. की संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने विद्यालय की गतिविधियों में सहयोग हेतु अभिभावकों को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button