अन्तर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में बंदूकधारियों का आतंक, गोलीबारी की घटनाओं में 2 लोगों की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। द बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली घटना डेरा मुराद जमाली में उस समय हुई, जब लंबे समय से जारी विवाद के कारण अज्ञात बंदूकधारियों ने बशीर अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अहमद के शव को अपने कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया।

जांच के बाद अहमद के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, एक अन्य घटना में मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात हमलावरों ने गंडेरी इलाके में एक चरवाहे को गोली मार दी, जिसमें उसकी तुरंत मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चरवाहे पर गोलीबारी करने के बाद अपराधी घटनास्थल पर मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि यह गोलीबारी एक पारिवारिक विवाद के कारण हुई है। इस बीच, पंजगुर में भी अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने गोलीबारी की है। इस घटना में हमलावरों ने नेशनल पार्टी के मीर बालाच खान को निशाना बनाया, जिसमें मीर घायल हो गए। हमले के बाद, बालाच खान को उन्नत चिकित्सा उपचार के लिए कराची ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button