अन्तर्राष्ट्रीय

मलेशिया और इंडोनेशिया के हैकरों ने 2000 वेबसाइट को किया हैक

नई दिल्ली: नूपुर शर्मा के दिए बयान को लेकर भारत पर साइबर अटैक हो गया है। इंडोनेशिया और मलेशिया के हैकरों ने 2000 से ज्यादा भारतीय वेबसाइट को हैक कर लिया है। अहमदाबाद साइबर क्राइम ने बताया कि, इसमें दोनों देशों के मुस्लिम हैकरों शामिल हैं। इसी के मद्देनजर अहमदाबाद पुलिस ने दोनों देशों की सरकार को पत्र लिखा है।

अहमदाबाद साइबर क्राइम डीसीपी अमित वासवा ने बताया कि, इसमें मलेशिया का ड्रैगन फोर्स मलेशिया और इंडोनेशिया का हैक्टिविस्ट इंडोनेशिया हैं है। इन हैकरों ने नूपुर शर्मा की गोपनीय जानकारी सार्वजनिक कर दी है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के अनुसार, इन हैकरों ने दुनिया भर के मुस्लिम हैकरों से भारत के खिलाफ साइबर युद्ध शुरू करने की अपील की है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में हैकिंग की कई घटनाएं सामने आई हैं। हैकर्स ने नुपुर शर्मा के घर की लोकेशन के अलावा कई अन्य अहम जानकारियां ऑनलाइन कर दी थीं। इसके अलावा असम में भी एक ऐसा मामला सामने आया था, यहां के एक लोकल चैनल में लाइव टेलीकास्ट के दौरान हैकिंग के जरिए हैकर्स ने पाकिस्तान का झंडा दिखाया था। इतना ही नहीं, ठाणे पुलिस की वेबसाइट हैक हो गई थी। इसके अलावा झारखंड के राज्यपाल का ट्विटर एकाउंट हैक कर लिया गया था।

Related Articles

Back to top button