उत्तर प्रदेशफीचर्डराज्यलखनऊ

मुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष ने राज्यपाल आनंदीबेन को जन्मदिन की दी बधाई

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं ने शनिवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने बधाई देने के लिए सभी का आभार जताया है।

Image

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि गुजरात की प्रथम महिला मुख्यमंत्री एवं शुचिता, कर्मठता व संवेदनशीलता की प्रतिमूर्ति, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को उनके जन्मदिन की हृदयतल से शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संयुक्त महाराष्ट्र के शहीदों को किया नमन 

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि सरल व सहज व्यक्तित्व की धनी, गुजरात राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री का गौरव प्राप्त करने वाली, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी आपको जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री, आनन्दी बेन पटेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे आपको लंबी आयु प्रदान करें, आप निरोगी हों और चिरकाल तक राष्ट्रहित और लोककल्याण के लिए कार्य करती रहें।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button