राज्यहरियाणा

हरियाणा विधानसभा चुनाव : 1 अक्टूबर को होगी वोटिंग,मतगणना 4 अक्टूबर को होगी

नई दिल्ली : हरियाणा में विधानसभा चुनाव 1 अक्टूबर को निर्धारित किए गए हैं। इस चुनाव में राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, और यह चुनाव राज्य की राजनीतिक दिशा और नेतृत्व के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। हरियाणा में ही एक ही चरण में होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने तारीखों का ऐलान किया है।

चुनाव हरियाणा के भविष्य के नेतृत्व और नीतियों को निर्धारित करेंगे। मतदान केंद्रों की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था और चुनाव प्रचार की गतिविधियां तेज हो गई हैं। हरियाणा के नागरिक इस दिन अपने मताधिकार का उपयोग कर नए नेतृत्व को चुनने के लिए तैयार हो रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार मल्टी हाईराइज बिल्डिंग में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही बुजुर्ग घर पर मतदान कर सकेंगे। इसकी पूरी वीडियोग्राफी होगी और पोलिंग एजेंट भी साथ रह सकेंगे।

Related Articles

Back to top button